Supply Zone और
Demand Zone दोनों ही शब्द Share Market से संबंधित technical term हैं. ये दोनों शब्द किसी
भी trader को यह समझने में मदद करते हैं कि किसी स्टॉक की
कीमत किस स्तर से गिर सकती है या बढ़ सकती है। इसे उदाहरण के साथ क्रम से समझने का
प्रयास करते हैं। लेकिन उससे पहले दो और term buyers और sellers
को समझना आवश्यक है। Share Market में Buyers
(खरीदार) और Sellers (विक्रेता) वे दो पक्ष
हैं जिनके बीच शेयरों की खरीद-बिक्री होती है। Buyers share को
खरीदने वाला पक्ष है। वे इस उम्मीद में share खरीदते हैं कि
भविष्य में उसकी कीमत और बढ़ेगी। इस अपेक्षा के साथ वे कम कीमत में खरीदते हैं और
लाभ लेकर अधिक कीमत में बेच देते हैं। इसके विपरीत Sellers share को बेचने वाला पक्ष है। Share holders को जब ऐसा
लगता है कि उसके पास जो stock है उसकी कीमत गिर सकती है,
या उससे जितना लाभ लेने की अपेक्षा थी उतना मिल गया तो वह share
को बेच देते हैं। शेयर की कीमत मुख्य रूप से इन दोनों पक्षों की
गतिविधि के आधार पर बदलती रहती है। किसी भी share के अलग-अलग
price range पर ये एक दुसरे पर हावी होते रहते हैं जिससे share
market गतिशील बना रहता है। इनकी ही गतिविधि से stock चार्ट पर दो zone demand zone और Supply Zone
बनते हैं।
Demand Zone
Demand Zone वह
price range होती है जहाँ किसी स्टॉक में खरीदारों (Buyers)
की मांग (demand) इतनी मजबूत हो जाती है कि इस
स्टॉक की कीमत गिरना बंद होकर ऊपर की ओर बढ़ने लगती है। उदाहरण के लिए – किसी कंपनी के 1 शेयर की कीमत 100 रूपये है। इसी दौरान उस stock को 100 -105 के बीच बहुत सारे खरीदार (buyers) मिल जाते हैं
जिससे और शेयर की कीमत 100 रूपये से अचानक (5 मिनट या पूरे दिन भर में) उछलकर 120 रूपये तक पहुँच
जाता है। ऐसी स्थिति में 100-105 रूपये का क्षेत्र Demand
Zone कहलाता है। इस उछाल का मतलब यह है कि इस range में Buyers को खरीदारी के संकेत मिलते हैं और वे
खरीदना शुरू कर देते हैं। भविष्य में यदि इस स्टॉक की कीमत यदि down होते हुए दोबारा उस क्षेत्र में आता है तो ऐसा माना जाता है कि वहाँ से
खरीदारी बढ़ सकती है।
Supply Zone
Supply Zone Demand Zone का विपरीत होता है। अर्थात यह Sellers का मजबूत
क्षेत्र होता है। किसी Price Range में आकर यदि उस share
में selling शुरू हो जाता है तो share की कीमत नीचे आने लगता है। उदाहरण के लिए किसी कंपनी का शेयर यदि 200 रूपये तक पहुँच जाता है। और 200-210 रूपये के बीच
बहुत सारे निवेशक अपने शेयर बेचने लगते हैं तो शेयर की कीमत 200 से गिरकर 170 रूपये या उससे भी निचे तक आ जाता है।
इस स्थिति में 200-210 रूपये का क्षेत्र Supply Zone कहलाएगा। भविष्य में यदि कीमत दोबारा उस क्षेत्र में आता है तो sellers
हावी हो जाते हैं और कीमत फिर से नीचे गिरने लगती है।
कई बार उस कंपनी से संबंधित कोई अच्छी खबर हो तो ये trend टूट भी जाता है और share की कीमत नए price range तक चला जाता है।
