Friday, 10 April 2020

Periodization of Indian History



Likewise world history Indian history has been divided by the Indian historians into three periods. These periods are ancient, mediaeval and modern. However beside these we also know about its segmented periods like Paleolithic, Mesolithic, Neolithic, early historic, classic, early mediaeval, Sultanate, Mughal, late mediaeval period, colonial period etc. We can see this periodization in history part of Social science subject of upper primary school level. Where class six history syllabus deals with ancient period, class seven with mediaeval and class eight with modern period. Here a question rises that why historians separated history in different? What is the base of this periodization? In a simple way we can say that periodization of history is essential to understand a time segment better. It may be a right but we can’t say it a perfect answer. Then what would be the perfect answer? To know about it let’s have a pip into Indian history writing.
The systematic history writing begins in India by the officials of the British East India Company. Systematic history writing means the writings based on authentic evidence (Primary source), critical thinking and chronology, which is the soul of historiography. Most of the historians of this period who wrote Indian history belonged to European countries and followed the history writing theories of the enlightenment (A revolt against religion) period historians, philosophers like Niebuhr (Critical examination of the sources), Ranke (Application of primary sources in inquiry), August Comte (Application of scientific method of inquiry) of Europe. After the battle of Plassey the East India Company officials not only came into the contact of Indian languages like Sanskrit, Farsi etc. but also in Sanskrit and Farsi texts. They studied, researched and translated it in English. After the establishment of East India Company rule in Bengal the Governor of Bengal Henry Vansittart (1760-64 AD) commissioned Salimullah to write a history of Bengal.[1] This text has been translated into English by Francis Gladwin under the title ‘A Narrative of transactions in Bengal’. After it by the inspiration of Warren Hastings Ghulam Hussain Khan Tabatabai wrote a history of India from 1707 to 1780 under the title ‘Siyar U’l Muntakharin (View of Modern Times)[2]. It is the history of the British Government policy in the Bengal Presidency. ‘Robert Orme’ the historiographer of the east India Company from 1769 to 1801 deeply studied the Indo-Muslim chronicles of the medieval period and wrote one the famous text ‘Historical fragments of the Mughal Empire, of the Marathas, and off the English concerns in Indostan in from M.Dc. LIX'. On the basis of Muslim historian writings Robert Orme easily wrote a brief outline of the Muslim ruling dynasties in India from the invasion of Muhammad bin Qasim in 712 AD. But their headache was the ancient Indian History Exploration especially before the Turk invasion.  
For it Orientalist and Indologist approach historians came forward. In this addition Mrityunjay Sharma One of the teacher of Ford William College of Calcutta wrote a historical text in Bengali which was published in 1808 AD. In this text he separated Indian history into four periods – Satya Yug, Treta Yug, Dwapar Yug, and Kali Yug.[3] the imperialist approached historian also contributed in it. Imperialist historian James mill wrote a textbook which published in 1817. In his text he divided Indian history into three segment – the Hindu, the Muslim and the British period.[4] This periodization was based on the religion of the ruling king of that period. So James Mill is off the opinion that the mediaeval period in Indian history begins with the establishment of Muslim rule or Delhi Sultanate in 1206 AD and it continued till the arrival of the British in power. Several Nationalist Historians like K P Jaiswal, R.C Majumdar, and R. K Mukharjee etc. accepts the mills theory of periodization in their Writings. In this addition historian V. Smith divided India's past into 5 phases - the ancient period, Hindu period, the period of the mediaeval Hindu kingdoms, the Muslim period, and the British period[5]. There were several problems to accept this religion based periodization. Because neither all rulers of Ancient India followed Hinduism nor all rulers of mediaeval period were followers of Islam.  However Up to the decade of 1960 these two periodization were used by Indian historians as well as Indian History Congress also.[6] But the Marxist Approached Historians called it communal classification of Indian history. Because the purpose of James mill's periodization was to establish the fact that the British rule is better than the Hindu and Muslim Rule.
After Indian Independence the Marxist historians like DD Kosambi, R S Sharma challenged Mills theory of Periodization of Indian History. According to Marxist historian the periodization of Indian history can’t be done on the basis of religion of the ruling ruler or dynasty. But on the base of societal change came in different period. By analyzing a series of inscriptions, land grants by the kings to the Brahmans, temples and the political subordinate etc. Marxist historians identified important change in state, society and in economy especially after the Gupta period. These changed system also can be seen in practice during Sultanate and Mughal period before the advent of the British in power. So they called this period Early Medieval Period as a period between ancient and medieval.
Thus on the basis of Marxist approached historians opinion after indian independence the period from Palaeolithic age to Gupta period kept under Ancient Period, Post Gupta Period to the establishment of the british rule under Medieval period and after it regarded as Modern Period in Indian History.


[1] Shreedharan E (2003) A Textbook of Historiography, Page No. 380
[2] Ibid. Page No. 380
[3] Ibid. Page No. 387
[4] Singh Upinder (2011) Rethinking Early Medieval India: A Reader, Oxford University press. Page No. 1
[5] Ibid. Page No. 2
[6] Sharma R S (2015) Early Medieval Indian Society, Orient BlackSwan Publication, Page no. 17

Sunday, 1 March 2020

Some Glimpses of my recent Photography

Jal Mahal, Jaipur


A Bird at Jal Mahal Lake, Jaipur

A Monkey Playing in Water at Doodh Dhara, Amarkantak

Monday, 27 January 2020

इंटरनेट : नागरिकों का मूल अधिकार


वैश्वीकरण के इस दौर में इंटरनेट किसी भी देश के नागरिकों की प्रमुख आवश्यकता बन गई है। सूचना प्राप्ति से लेकर संचार हेतु प्रमुख माध्यम के रूप में इसका प्रयोग किया जाता है। संचार के साथ-साथ कई बार इसका प्रयोग अनावश्यक अपवाह उड़ाने के लिए भी प्रयुक्त किया जाता है। यही कारण है कि किसी क्षेत्र में दंगा भड़कने, उपद्रव के दौरान केंद्र या राज्य सरकार इंटरनेट को बंद कर देती है। हालांकि दंगा भड़कने जैसी स्थिति में इस पर रोक लगाना आवश्यक हो जाता है। लेकिन कई बार सरकार जनता की आवाज को दबाने के लिए भी इसका दुरुपयोग करती है। जैसा कुछ दिनों पूर्व तक कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने, जम्मू कश्मीर को राज्य की जगह 2 केंद्र शासित राज्य बनाने के विरोध में कश्मीर की जनता द्वारा उग्र आंदोलन होने की संभावना को देखते हुए केंद्र सरकार ने वहां इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी। कोई भी सरकार यदि इंटरनेट पर रोक लगाती है तो यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है। कश्मीर में इंटरनेट पर लगी पाबंदी समीक्षा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के 3 जजों की पीठ ने इस मामले पर दिए गए अपने फैसले में 10 जनवरी 2020 को कहा इंटरनेट संविधान का अनुच्छेद 19 के तहत लोगों का मौलिक अधिकार है अर्थात या जीने के हक जैसा ही जरूरी है।

आइए जानते हैं अनुच्छेद 19 के संबंध में
भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19 भारत के नागरिकों के लिए मौलिक अधिकारों की बात करता है। अनुच्छेद 19(1) के तहत यह हमारे मौलिक अधिकार हैं- सभी नागरिकों को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, बिना हथियार किसी जगह शांतिपूर्ण इकट्ठा होने, संघ या संगठन बनाने, कहीं भी स्वतंत्र रूप से घूमने, भारत के किसी भी हिस्से में रहने या बसने, कोई भी व्यवसाय, पेशा अपनाने या व्यापार करने का अधिकार।
सरकार को भी अधिकार है इंटरनेट रोकने का।
हालांकि संविधान प्रदत्त जीवन जीने का अधिकार होने के बावजूद सरकार अपने क्षेत्र में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिएकुछ समय के लिए इंटरनेट पर रोक लगा सकती है। ऐसे में दो प्रमुख कानून सरकार के लिए ढाल का काम करते हैं। इनमें से पहला है - कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसीजर - 1973 (सीआरपीसी), इंडियन टेलीग्राफ एक्ट- 1885 और 2017 का टेंपरेरी सस्पेंशन ऑफ टेलीकॉम सर्विसेज(पब्लिक इमरजेंसी या पब्लिक सेफ्टी) रूल्स। इन दोनों कानून के आधार पर ही सरकारी एजेंसी भारत के जिलों या राज्यों में इंटरनेट बंद करने का फैसला लेती है। इसकी एक पूरी प्रक्रिया है। केंद्र या राज्य के गृह सचिव इंटरनेट पर रोक करने का आदेश देते हैं। यह आदेश एसपी या उसके ऊपर के रैंक के अधिकारी के माध्यम से सेवा प्रदाता को भेजा जाता है।

Saturday, 11 January 2020

क्या ₹10 में दिल्ली (जेएनयू) में कमरा मिल जाना, 20 से ₹25 में खाना मिल जाना आसान है?


रविवार 12 जनवरी 2020 को सुबह उठा ही था व्हाट्सएप पर एक संदेश ने मेरा ध्यान आकर्षित किया। या यूं कहिए मुझे झकझोर दिया। हमारे एक फैमिली ग्रुप एक सदस्य ने जेएनयू संबंधी कुछ पोस्ट डाला हुआ था। वह संदेश कुछ इस प्रकार था -
“सोच रहा हूँ, रिटायरमेंट के बाद JNU में एडमिशन लेकर सेटल हो जाऊँ।
दिल्ली में 10 में कमरा मिल जाएगा, और बाकी 20 या 25 रुपए में खाना पीना भी हो जाएगा..
मेरे जैसे कई बुजुर्ग छात्रों का साथ भी मिल जाएगा।
कभी जिंदगी में co-education में पढ़ाई नहीं की थी। ये हसरत भी पूरी हो जाएगी। अगर पिटाई भी हो गई तो हालचाल पूछने हीरोइन आयेगी।
😃😃😃
यह एक विकृत संदेश था जो देश की सबसे प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय को बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा था। इस विश्वविद्यालय की छवि को धूमिल करने के लिए मीडिया से लेकर अनेक दक्षिणपंथी संगठन प्रयासरत हैं। इस विश्वविद्यालय से इन लोगों को क्या चिढ़न है पूरा देश जानता है। सरकार की गलत नीतियों की खिलाफत करना, उनसे संबंधित जायज सवाल पूछना हमेशा से ही इस विश्वविद्यालय के छात्र/ छात्राओं की परंपरा रही है। विशेष रुप से वामपंथी छात्र संगठनों द्वारा। जिसका यह हमेशा से ही गढ़ रहा है।
          खैर आते हैं वास्तविक मुद्दे पर। मुझे नहीं पता कि इस बात में कितनी सत्यता है कि जेएनयू में 10 रुपए में कमरा मिलता है, 20 से 25 रुपए में खाना मिलता है। लेकिन यदि ये बात सत्य है तो लोगों को इस बात से आपत्ति क्यों है? क्या जेएनयू में एडमिशन ले कर सेटल हो जाना, 10 रुपए में कमरा मिल जाना, 20 से 25 रुपए में खाना खाने की सुविधा का उपभोग करना आसान बात है। यदि ऐसा होता तो बिहार, उत्तर प्रदेश सहित देशभर से सभी कमाने वाले 12 घंटे की मजदूरी छोड़कर, आज जेएनयू में होते। अकादमिक गतिविधियों की दृष्टि से प्रतिवर्ष यह देश की यह पहली या दूसरी रैंक की यूनिवर्सिटी नहीं होती। इस ऑफर का फायदा उठा पाना हर किसी के बस की बात नहीं है। इसके लिए आपको अति कठिन प्रवेश परीक्षा पास करना पड़ता है। लिखित परीक्षा में पास कर लेना ही एकमात्र इसमें प्रवेश की कूंजी नहीं है। लिखित परीक्षा पास करने के बाद साक्षात्कार के माध्यम से आपको खुद को साबित करना पड़ता है कि आप यह सुविधा उठाने के काबिल हैं या नहीं। प्रवेश परीक्षा में जितने छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण होते हैं, साक्षात्कार के बाद उसका एक तिहाई ही मात्र अंततः प्रवेश पाते हैं। प्रवेश पाते ही ऐसा भी नहीं है कि उसे गुलाब फूल के गद्दे मिल गए। यहां के योग्य शिक्षक उन्हें हीरे की तरह चमकाने के लिए उन्हें घिसने का कोई भी मौका छोड़ते नहीं। 10 रुपए प्रति माह के कमरे में रहने के लिए, 20 से 25 रुपए के खाना खाने के लिए यहाँ के छात्र/छात्राएँ प्रत्येक महीने 250 से 500 पेज के अनेकों किताबें पढ़ते हैं। उन भारी भरकम किताबों की समीक्षा कर समय-समय पर संबंधित विभाग को जमा करने पड़ते हैं, अपने विकास को रिपोर्ट के माध्यम से पेश करना पड़ता है। देशी, विदेशी जर्नल में छपे ढेर सारे आलेख पढ़ने पड़ते हैं। कक्षा में लेक्चर के दौरान लेक्चरर के द्वारा कही गई बात सही है या गलत, को जांचने के लिए, इससे संबंधित समझ बढ़ाने के लिए अपनी क्षमतानुसार प्रतिदिन विश्वविद्यालय के 9 मंजिल वाली लाइब्रेरी जाकर घंटों बैठकर पढ़ते हैं। इतना ही नहीं उन्हें पढ़कर अपनी अलग सोच बनाते हैं, नए ज्ञान का सृजन करते हैं। इस नवसृजित ज्ञान को संबंधित विषयवस्तु के विद्वानों से भरे समूह के बीच अपने नए अन्वेषित विचार को डिफेंड करना पड़ता है। एम ए करने के बाद इतना कुछ करते-करते किसी भी व्यक्ति की उम्र 32, 35 साल हो ही जाती है। इस दौरान उनकी हिम्मत को तोड़ने के लिए कुछ गोबरबुद्धियों द्वारा उनको परजीवी, बुजुर्ग से लेकर और ना जाने क्या-क्या कहा जाता है। लेकिन याद रहे इतने दिन वहां रहने के बाद वह अपने नाम के साथ डॉक्टर लगा कर आता है। वह डॉक्टर नहीं जो मेडिकल प्रैक्टिशनर एमबीबीएस कर अपने नाम के साथ लगाते हैं। बल्कि इनसे भी उच्च योग्यता वाले। आप कभी भी मेडिकल असोशिएशन को आरटीआई लगा कर पूछ लीजिए, आपको पता चल जाएगा कि कोई भी डॉक्टर जब तक वह मेडिकल साइन्स में किसी टॉपिक पर पीएचडी नहीं कर लेता, उसे अपने नाम के साथ डॉक्टर की उपाधि लगाने का कोई अधिकार नहीं है। अपने नाम के साथ डॉक्टर लगाने के लिए वह बंदा जेएनयू में रहकर एक एक पल खुद को घिसकर खुद को चमकाता है, ना केवल वह खुद को चमकाता है बल्कि देश दुनिया के नागरिकों को अपना मान कर उसके सुख-दुख के लिए प्रयुक्त कदम भी उठाता है। नए ज्ञान का सृजन कर पूरी दुनिया में अपना अलग मुकाम हासिल करता है। इतने पर भी उनको परजीवी कहा जाता है यह कहकर कि हमारे आपके दिये tax के बदौलत ये 10 रुपए का कमरा और 20-25 रुपए में खाना खाते हैं। याद रखिए इस प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से निकलने वाला कोई भी छात्र/छात्रा बेरोजगार नहीं होता, हां उसे सही जगह पहुंचने में जरूर एक 2 साल का वक्त लग जाता है लेकिन जॉब पकड़ते ही गोबरबुद्धियों के दुष्प्रचार (परजीवी) को 5 साल के अंदर अपने द्वारा दिए गए टैक्स से पाठ देता है। आप देश विदेश के विश्वविद्यालयों के प्रोफ़ेसर की सूची निकाल कर देख लीजिए आपको हर जगह जेएनयू के प्रोडक्ट का अच्छी मात्रा में प्रतिनिधित्व/योगदान मिलेगा। विशेष रूप से केंद्रीय विश्वविद्यालयों में। आप आईएएस आईपीएस का अकादमिक रिकॉर्ड देख लीजिये आपको JNU से pass out उम्मीदवार काफी संख्या में मिलेंगे।  
          पढ़ते लिखते वहां के अधिकांश युवा इतने परिपक्व हो जाते हैं कि जाति, धर्म, जेंडर, राष्ट्रीयता  आदि का भेद उनके बीच से खत्म हो जाता है। लड़कियों को भी उसी नजर से देखने लगते हैं जैसे वे अपने पुरुष दोस्तों को। लड़कियां भी इतनी सशक्त हो जाती हैं कि कोई भी उन्हें गलत इरादों से छूना तो दूर घूरने की भी हिम्मत नहीं करते हैं। यदि कुछ होता भी है तो आपसी सहमति से। जैसा अन्यत्र भी होता है। ये लड़कियां समाज की पुरानी मान्यताओं को तोड़ते हुए पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलकर समाज को बनाने का जज्बा रखती हैं। परंपरागत मान्यताओं से दूर यह लड़कियां संविधान प्रदत्त समानता के अधिकार को खुलकर जीती हैं। यही कारण है कि लड़कियों को पुरुषों की पैर की जूती, उनका गुलाम समझने वाले लोगों को यहां की लड़कियां फूटी आँख नहीं सुहाते।
          कहने को तो और भी बहुत सारी बातें हैं लेकिन उम्मीद है कि इतनी बातों से ही कोई भी जेएनयू के महत्व को समझ सकेंगे और आगे से इस पर मजाक बनाने संबंधी ख्याल मन में भी नहीं लाएंगे।

Monday, 9 December 2019

चमत्कार : लोगों को ठगने का हथकंडा


चमत्कार। एक ऐसी युक्ति जो सीधे-साधे भोले-भाले लोगों को किसी भी धार्मिक मान्यताओं को मानने के लिए मजबूर करती है। यह चमत्कार कितना सत्य है कितना मिथक? यह हमारी आपकी आस्था पर निर्भर करता है। आप चाहे किसी भी धर्म-संप्रदाय से संबंधित हो, आस्था की नजर से यदि देखेंगे तो प्रत्येक जगह आपको चमत्कार के प्रसंग मिलेंगे। लेकिन यदि थोड़ी आलोचनात्मक नजरिए को अपनाएं तो यह चमत्कार या तो आपको विज्ञान के खेल लगेंगे या आपको ठगने के हथकंडे। सर्वाधिक चमत्कार के किस्से संस्कृत ग्रन्थों में या तो आपको त्रेता युग के मिलेंगे या द्वापर युग के।
          एक उदाहरण लेते हैं त्रेता युग में राम उनकी वानर सेना द्वारा निर्मित रामसेतु को। रामायण, महाभारत, रामचरितमानस सहित अनेक ग्रंथों की माने तो अपनी पत्नी सीता को लंका के राजा रावण की कैद से मुक्त कराने के लिए राम ने भारत और श्रीलंका के बीच के समुद्र पार करने के उद्देश्य से रामसेतु बनाई। इस सेतु के निर्माण में राम की सेना में प्रयुक्त वानरों को लगाया गया था। यह भी कहा जाता है कि जिस पत्थर पर राम लिख दिया जाता था वह पत्थर तैरने लगता था। इसे हम राम नाम का चमत्कार मान सकते हैं। लेकिन अब सवाल उठता है कि आज यह चमत्कार क्यों नहीं दिखता। आज राम सेतु समुद्र में डूबा हुआ क्यों है? यदि राम वास्तव में चमत्कारी हैं, यदि राम नाम में वास्तव में शक्ति है तो राम द्वारा निर्मित रामसेतु के पत्थर अभी भी बिना डूबे सही सलामत होते। लेकिन आज ऐसा नहीं है।
          एक और उदाहरण लेते हैं राम भक्त हनुमान जी की। विष्णु, राम, हनुमान आदि देवताओं की उपासना करने वाले भक्तों का मानना है कि हनुमान से बढ़कर ना कोई राम भक्त हुआ है और ना होगा। अहिरावण और महिरावण जब राम और लक्ष्मण को अपने बस में कर लिया था तो परम राम भक्त हनुमान जी ने ही राम और लक्ष्मण को उसके कब्जे से मुक्त कराया था। संजीवनी बूटी लाकर हनुमान ने ही लक्ष्मण की जान बचाई थी। लेकिन आश्चर्य की बात है कि राम जन्मभूमि पर स्थित मंदिर को तोड़कर जब एक मुस्लिम व्यक्ति द्वारा वहां मस्जिद बनाई जा रही थी तब राम भक्त हनुमान कहां थे? क्यों वे अपने परम देवता राम के मंदिर को टूटने से बचा नहीं सके?
          ऐसा ही एक उदाहरण छत्तीसगढ़ के दामखेड़ा नामक स्थान पर देखने को मिला जो कबीरपंथ के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। ऐतिहासिक दृष्टि से यदि कबीर जी का अवलोकन करें तो वे एक समाज सुधारक थे जो अपने विचारों से अनर्गल कर्मकांडों/कृत्यों का खंडन करते थे, लेकिन दामखेड़ा में कबीर जी की जीवन प्रदर्शिनी देखकर हम आप सभी यही कहेंगे कि कबीर जी भी कोई चमत्कारी पुरुष थे।  
          ऐसे ही अनेक सवाल हैं जिसके जवाब ना आपको पौराणिक ग्रंथों में मिलेंगे ना ही कोई देवी-देवता इसे बताने के लिए आएंगे। क्योंकि... चमत्कार केवल किसी देवी देवता को लोकप्रिय बनाने का हथकंडा मात्र है और कुछ नहीं।

Wednesday, 16 October 2019

मुर्शिदाबाद घटना को सांप्रदायिक रंग देने की नाकाम कोशिश


सांप्रदायिक बयानबाजी कर देश को हिंसा की आग में झोंक देने वाले, मोब लिंचिंग जैसी घटनाओं के रोकथाम के लिए बुद्धिजीवियों द्वारा प्रधानमंत्री को खत लिखने से नाराज गोबरबुद्धि लोगों के अंदर अचानक एक घटना ने इंसानियत जागा दिया। यह घटना थी मुर्शिदाबाद में एक कथित आरएसएस कार्यकर्ता की पत्नी व पुत्र सहित हत्या। इंसानियत जागा तो जागा उन लोगों को भी यह लोग कोसने लगे जिन्होंने मॉब लिंचिंग जैसी घटना को रोकने मैं नाकाम मोदी सरकार का ध्यान इस और दिलाने के लिए खत लिखा, यह कहते हुए कि अब कहां मर गए मॉब लिंचिंग पर हंगामा करने वाले लोग। दरअसल इन लोगों का खून उबाल इसलिए नहीं मार रहा था कि पश्चिम बंगाल में एक ही परिवार के तीन लोगों की नृशंश हत्या हुई है बल्कि इसके पीछे कारण एक अफवाह था, वह अफवाह पूरे तीन-चार दिनों तक व्हाट्सएप, फेसबुक, ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होता रहा। इस अफवाह के अनुसार मुर्शिदाबाद के कुछ मुसलमानों ने इस कथित आरएसएस कार्यकर्ता की हत्या की। कई पोस्ट में तो कुछ मुस्लिम युवकों के नाम तक लिखें देखने को मिले। तीन-चार दिनों के बाद ही यह साफ हो पाया कि इस हत्याकांड के पीछे कौन लोग जिम्मेदार हैं तथा क्या कारण था? और जब से इस हत्याकांड के कारण का पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा पर्दाफाश हुआ इन गोबरबुद्धियों के जुबान से लेकर लेखनी पर ताला लग गया। वह तो लगना ही था क्योंकि इस झूठ को फैलाने का उनका उद्देश्य कुछ और ही था। यकीन मानिए अगले वर्ष तक यदि पश्चिम बंगाल में चुनाव होता तो आज तक मामला कुछ और ही होता। ये तो भला हो पश्चिम बंगाल पुलिस का जिसने इतनी जल्दी से घटना के कारणों का खुलासा कर दिया अन्यथा सोशल मीडिया पर फैलाया जा रहे झूठ देश के कोने कोने में किस तरह आग लगा सकते थे, मुझे लगता है यह बताने की जरूरत नहीं है।

Friday, 11 October 2019

सोसल मीडिया के छद्मी इतिहासकार वर्ग


सोशल मीडिया के इस स्वर्णिम दौर में हमारे देश में ऐसे-ऐसे तथाकथित इतिहासकार दिन दूनी रात चौगुनी रूप से अस्तित्व में आ रहे हैं जो यह मानते हैं कि भारतीय इतिहास श्री परशुराम, श्री राम, श्री कृष्ण, गुरु गोविंद सिंह, राजा पोरस, विक्रमादित्य, सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त मौर्य, आचार्य चाणक्य, राजा भोज, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप, शिवाजी, राजा सूरजमल, राव तुलाराम यादव, राजा छत्रसाल बुंदेला, वीर अहीर देवायत बोदार, पेशवा बाजीराव, भील राणा पूंजा, रानी लक्ष्मीबाई, बंदा सिंह बहादुर, भगत सिंह आदि से ही निर्मित है। 

इनका नाम लेते-लेते वे यह भी भूल जाते हैं कि भारतीय इतिहास इनके साथ-साथ शक, यवन, कुषाण, चोल, चेर, पाण्ड्य, सातवाहन, पाल, प्रतिहार, राष्ट्रकूट, मौखरी, सल्तनतकालीन अफगान शासकों, विजयनगर, बहमनी के साथ-साथ मुगलकालीन तुर्क शासकों आदि सहित ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल, वायसराय आदि से भी निर्मित है। हद तो इस बात की है कि जिन आदिवासियों को यह हिंदू समाज का हिस्सा बताते हैं, उस समुदाय के, कुछ भी राजाओं को छोड़कर अन्य किसी का नाम नहीं लेते। बिरसा मुंडा, तिलका मांझी, सिद्धू कान्हू जैसे नामी-गिरामी सहित हजारों- लाखों ने जितनी शिद्दत से ब्रिटिश शासकों के अमानवीय नीतियों का विरोध करते हुए, उन्हें नाकों चने चबवा दिए, यह सभी उनके भारतीय इतिहास निर्माताओं में शामिल नहीं हैं। इनके योगदानों को कोई इतिहासकार भी नकार नहीं सकता। इनके द्वारा चिन्हित भारतीय इतिहास के महानायकों में शायद ही कोई तथाकथित अस्पृश्य वर्ग से कोई मिले।
          दरअसल इतिहास के साथ ऐसे छेड़छाड़ करने का इनका उद्देश्य केवल मुसलमानों तथा वामपंथी विचारधारा के लेखकों को नीचा दिखाना। इनको यह लगता है कि केवल वामपंथी लेखक ही हैं जो भारतीय इतिहास में मुसलमानों, ईसाइयों को सम्मिलित करने का काम करते हैं। लेकिन इन्हें यह नहीं पता कि मार्क्सवादी इतिहास लेखन को छोड़ दिया जाए तो इतिहास लेखन की अन्य धाराओं जैसे प्राच्यवादी, साम्राज्यवादी, राष्ट्रवादी इतिहासकारों ने, और वर्तमान में सांप्रदायिक इतिहास लेखन करने वाले इतिहासकार भी उपरोक्त वर्णित सभी राजवंशों, शासकों आदि का उल्लेख करते हैं।
          सच तो यह है कि इन सोशल मीडिया पर जागृत इन छद्म इतिहासकारों का इतिहास तो छोड़िए, अध्ययन से भी कोई लेना देना नहीं होता। इनका काम केवल इस तरह के फालतू के विमर्श को बढ़ावा देते हुए हिंदू मुसलमान, हिंदू ईसाई, स्वर्ण-दलित, के बीच की लड़ाई को सुलगाते रहना है। कोई बात नहीं आप यह सांप्रदायिक आग सुलगाते रहो, हमलोग आपको बेनकाब कर आपका मुंह काला करते रहेंगे।